फोटो31बाइपास मार्ग पर नगला थान के पास जाम लगने से लगी वाहन की लाइन । संवाद
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला थनी में बृहस्पतिवार को महिलाओं ने अवैध शराब की बिक्री के विरोध में बाईपास पर प्रदर्शन किया। इससे करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने और आश्वासन मिलने के बाद जाम खुल सका। महिलाओं ने शराब कारोबार को स्थायी रूप से रोक लगाने की मांग की है।
शराब बिक्री का विरोध करती महिलाओं ने नारेबाजी और हंगामा करते हुए इसे बंद कराने की मांग की। कहा कि इससे गांव के पुरुषों और युवाओं को शराब की लत लग रही है। सूचना पर सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। आबकारी निरीक्षक अमित कुमार के आश्वासन पर महिलाओं ने तीन दिन का समय दिया और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।