फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व नींद दिवस: अच्छी नींद में छिपा है सेहत का खजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यदि आप अपनी नींद से समझौता कर रहे हैं तो अपनी इस आदत को तत्काल बदल लें। अच्छी और पूरी नींद ही स्वस्थ शरीर और दिमाग की सबसे बड़ी कुंजी है। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना करीब आठ घंटे की नींद लेना जरूरी है। छह घंटे से कम नींद लेने पर हृदय रोग, तनाव का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल के अनुसार, अच्छी नींद शरीर को ऊर्जा देने के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती है। नींद के दौरान शरीर की कोशिकाएं खुद को दुरुस्त करती हैं और दिमाग दिनभर की जानकारी को व्यवस्थित करता है। एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति के लिए प्रतिदिन लगभग आठ घंटे की नींद आवश्यक मानी जाती है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और व्यक्ति दिनभर तरोताजा महसूस करता है। अच्छी नींद लेने वाले लोगों में तनाव, थकान और चिड़चिड़ापन कम देखने को मिलता है।
पर्याप्त नींद लेने से शरीर और दिमाग को कई लाभ मिलते हैं। इससे याददाश्त बेहतर होती है, एकाग्रता बढ़ती है और कार्य क्षमता में सुधार होता है। नींद पूरी होने पर हृदय स्वस्थ रहता है और रक्तचाप भी संतुलित रहता है। इसके अलावा अच्छी नींद, वजन को नियंत्रित रखने, त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करती है।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति लगातार छह घंटे से कम सोता है तो उसे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कम नींद लेने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा और मानसिक तनाव का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ध्यान और निर्णय क्षमता भी प्रभावित होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है।
विज्ञापन


अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें
- अच्छी नींद के लिए नियमित समय पर सोने और जागने की आदत डालें।
- सोने से पहले मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग कम करें।
- रात के समय हल्का भोजन लें।
- नियमित व्यायाम को अपनी आदत बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें