फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार, आखिरी सांस तक मारा; देखकर दहल गए लोगों के दिल

Thu, 12 Oct 2023 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। उसके हाथ-पैर चारपाई पर बांधे। फिर चाकू से वार पर वार किए गए। आखिरी सांस तक मारा गया। शव देखकर लोगों के दिल दहल गए। 
विज्ञापन
UP: महिला के हाथ-पैर चारपाई पर बांधे और चाकू से किए वार पर वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बीती रात एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके हाथ-पैर चारपाई पर बांध दिए। इसके बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वह चीखती रही लेकिन आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और तड़पाकर मारा। लोगों ने शव देखा तो क्रूरता को देखकर उनके दिल दहल गए। 

विज्ञापन


घटना सहावर थाना क्षेत्र के काजी मोहल्ले की है। यहां की रहने वाली सलमा (38) का हत्या बीती रात करीब दो बजे कर दी गई। आरोपियों ने सलमा को पहले चारपाई पर बांधा फिर तड़पाकर मारा। उसके पति मुराद मियां (40) के हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में हमला किया गया। मुराद चिकन की दुकान लगाता है।

यह भी पढ़ेंः- सीएम का आगरा दौरा: सांसद ने की यमुना पर बैराज स्टेडियम और भूमिगत मेट्रो की पैरवी, स्मारकों में विकास का जिक्र
विज्ञापन


सुबह जानकारी हुई तो क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घायल को अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच के बाद साक्ष्य एकत्र किए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सीएम का मथुरा दौरा: फरह को मिनी स्टेडियम की सौगात, सेना-पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं को मिलेगा लाभ

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के मेन चौराहा निवासी तीन सगे भाई कासिम (40), बबलू (32) और इमरान शामिल हैं। इसमें से एक आरोपी चिकन की दुकान चलाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें