फोटो 05 - पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतिका सर्वेश देवी के परिजन। स्रोत : संवाद
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नरदौली के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार महिला को टक्कर मार दी। महिला को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
गांव नगला कुंडरी निवासी सर्वेश देवी (52) पत्नी अतर सिंह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अपने बेटे जगवीर के साथ बाइक से पटियाली से घर लौट रही थीं। इसी दौरान, सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नरदौली के पास पीछे से आ रहे एक कैंटर वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
परिजन तुरंत उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनकी माैत हो गई।
इसके बाद परिजन शव गांव लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। परिजन ने कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। मृतका के पांच बेटे और दो बेटियां हैं।
वर्जन
महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
फोटो 05 - पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतिका सर्वेश देवी के परिजन। स्रोत : संवाद