फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कहीं डांडिया की धूम तो कहीं गीतों की महफिल, दिवाली मिलन में छाईं महिलाएं

विज्ञापन
फोटो 42श्री वैश्य माहौर सभा महिला मंडल दिवाली मिलन समारोह मनाती। संगठन
विज्ञापन
कासगंज। श्री वैश्य माहौर सभा महिला मंडल की ओर से फोर लेन मार्ग स्थित एक होटल में दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं। गायन, नृत्य, डांडिया, सामूहिक नृत्य और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियां कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता निधि गुप्ता ने की। सचिव रिंकी गुप्ता और कोषाध्यक्ष भावना गुप्ता रहीं, जबकि पूजा गुप्ता एवं नीतू गुप्ता ने कार्यक्रम का संयोजन किया। अदिति गुप्ता और छाया गुप्ता ने गायन प्रस्तुत कर समां बांधा। वहीं निधि गुप्ता, ज्योति गुप्ता, हिना गुप्ता और भावना गुप्ता की सामूहिक नृत्य प्रस्तुति ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूजा गुप्ता, गीता गुप्ता, निधि गुप्ता, मौनिका गुप्ता और अनु गुप्ता विजेता रहीं। कार्यक्रम का संचालन छाया गुप्ता ने किया।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. कविता गुप्ता जैन उपस्थित रहीं। महिलाओं ने चटपटी चाट का आनंद लेने के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर निशू गुप्ता, मौनिका गुप्ता, ज्योति, हिना, पूजा, दर्शन, ममता, गीता, सीता, मीना, अंशुल, अदिति, आशा, ललिता और रेनू सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। समारोह ने आपसी प्रेम, सौहार्द और मेलजोल का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें