फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पैदल जा रही महिला को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर...इलाज के दाैरान माैत, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 18 Nov 2025 01:17 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर रात में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के गंजडुंडवारा में एटा रोड पर सोमवार की शाम ट्रैक्टर ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। महिला चिरोला गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


गांव चिरोला निवासी पैगंबरी (36) पुत्री शराफत हुसैन सोमवार की शाम गांव से पैदल गंजडुंडवारा जा रही थी। एटा रोड पर संगम पैलेस के पास करीब 4 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल  रेफर कर दिया गया। 

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत में सुधार न होने पर रात में उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर परिजन मंगलवार को उसका शव गंजडुंडवारा ले आए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद फरार हो गया। महिला की मौत के बाद उसके परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें