फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मकान का छज्जा गिरने से मच गई चीखपुकार...सास की माैत, बहू घायल; परिवार में मचा चीत्कार

Sun, 18 May 2025 02:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में दर्दनाक हादसा हुआ। अचानक से मकान का छज्जा गिरने से एक बुजुर्ग महिला की माैत हो गई। वहीं उसकी बहू घायल हो गई। घटना से माैके पर चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर के थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में शनिवार दोपहर एक मकान का छज्जा अचानक गिर जाने से 60 वर्षीय हुल्लो देवी की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी 35 वर्षीय बहू हरकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, हुल्लो देवी और हरकुमारी घर के बाहर गली में एक मकान के नीचे चारपाई पर बैठी थीं, तभी अचानक छज्जा भरभरा कर गिर गया। इस हादसे में दोनों महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

 
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने तुरंत मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सास और बहू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हुल्लो देवी को सिर में गंभीर चोटों के कारण मृत घोषित कर दिया। 

वहीं, गंभीर रूप से घायल हरकुमारी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। गमगीन माहाैल में हुल्लो देवी का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें