फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं बार बनी मम्मी: प्रेमी संग पति को उतारा मौत के घाट, जेल में बंद नौ बच्चों की मां ने दिया बेटे को जन्म

Thu, 20 Nov 2025 10:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज के पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपी महिला ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। 
विज्ञापन
अस्पताल का वार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की हत्या के मामले में आरोपी नौ बच्चों की मां ने बेटे को जन्म दिया है। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारा था। जेल में बंद महिला की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजा गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन

यूपी के कासगंज के पटियाली क्षेत्र के भरगैन कस्बे में प्रेमी के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करने की आरोपी महिला ने जिला अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। वह बीती जून में हत्या के बाद से जेल में बंद है। महिला के नौ बच्चे पहले से ही हैं।

भरगैन निवासी रतिराम 18 जून 2025 को लापता हो गया था। चार दिन बाद उसका शव पुलिस ने जंगल में ट्यूबवेल की हौज के पास से बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने विवेचना करने के बाद उसकी पत्नी रीना और उसके प्रेमी हनीफ को आठ दिन बाद पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। 
विज्ञापन

उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला-कत्ल भी बरामद कर लिया था। इसके बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया था। रीना पहले से ही नौ बच्चों की मां है। जेल में बंद रीना की तबीयत 16 नवंबर को अचानक बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। अस्पताल पर तैनात चिकित्सक डॉ. अंजू ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें