फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फार्मर रजिस्ट्री के बिना नहीं मिलेगा योजनाओं का लाभ, अभियान आज से

Sun, 05 Apr 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही, सम्मान निधि प्राप्त करने के लिए भी फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। जिले में 6 से 16 अप्रैल तक फार्मर रजिस्ट्री को लेकर विशेष अभियान चलेगा।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 40 हजार से अधिक किसान अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पाए हैं, जिसके कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। खाद, बीज, कीटनाशक और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ केवल फार्मर रजिस्ट्री कराने वालों को ही मिलेगा। यदि उनके खतौनी में नाम गलत है तो तहसील कार्यालय जाएं और आधार में नाम गलत होने पर डाकघर में जाकर सुधार करवाएं। यह कदम विशेष रूप से सम्मान निधि योजना के लिए भी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें