फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड बढ़ने के साथ बच्चों की सेहत होने लगी प्रभावित

Tue, 02 Dec 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02जिला अस्पताल पर बच्चाें को उपचार करते डॉक्टर । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। धीरे-धीरे बढ़ती ठंडक ने बच्चों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। तापमान में लगातार गिरावट के साथ ही निमोनिया, सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण और गले में खराश जैसी समस्याओं से पीड़ित बच्चों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिले में पारे की गिरावट का असर बच्चों की सेहत पर नजर आने लगा है। सुबह-शाम की ठिठुरन के चलते अमूमन हर घर में बच्चे बीमार नजर आ रहे हैं। पीड़ित बच्चों को लेकर अभिभावक अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डॉक्टरों के अनुसार मौसम में अचानक हुए बदलाव के कारण छोटे बच्चे संक्रमण का शिकार आसानी से बन रहे हैं। कई बच्चे निमोनिया, तेज बुखार और सांस संबंधी दिक्कतों के साथ अस्पताल आ रहे हैं। सीएमएस, डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि ठंड बढ़ने का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। निमोनिया सहित अन्य बीमारियों से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें