फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पारिवारिक कलह में विधवा ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो34मृतक महिला पिंकी अपने बेटे अर्जुन व बेटी सिमरन के साथ । स्रोत:परिजन
विज्ञापन
मोहनपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर में पति की मौत के बाद दो मासूम बच्चों के सहारे जिंदगी काट रही एक विधवा ने सोमवार दोपहर भाभी से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से दोनों बच्चों के सिर से पिता के बाद मां का साया भी उठ गया।
विज्ञापन

गांव खुर्रमपुर निवासी पिंकी (32) पत्नी स्व. गौरव 4 साल से अपने मायके में रह रही थी। उनके साथ में उनका बेटा अर्जुन (9) और बेटी सिमरन (5) भी रहते थे। उनकी मां रच्छो देवी ने बताया कि 5 वर्ष पहले उसके पति गौरव की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ मायके में रह रही थी।
सोमवार दोपहर करीब 1:20 बजे पिंकी ने पीआरवी को फोन कर अपनी भाभी रेखा से विवाद होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर पिंकी कमरे में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में पिंकी का शव फंदे से लटका मिला। पुलिसकर्मियों उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात भी ननद-भाभी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसमें भाभी को चोटें आई थी। इसके बाद भाभी अपने मायका पक्ष के लोगों को बुला लाई थी। सोमवार को फिर से दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
इसके बाद पिंकी ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें