फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: स्वागत 2026 क्रिटिकल केयर यूनिट बचाएगी मरीजों की जान

Mon, 22 Dec 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23जिला अस्पताल में बनाई गई इंट्रीग्रेटेड लैब। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। नया वर्ष 2026 जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं लेकर आने वाला है। जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगी। 18 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस यूनिट के चालू होने के बाद गंभीर मरीजों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण चल रहा है। इसका भवन तीन मंजिला बन रहा है। इसमें 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। इस यूनिट में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके बाद गंभीर मरीजों को बाहर के जनपद में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस यूनिट में मरीजों को रेड व यलो जोन में बांटकर इलाज होगा। 20-20 बेड का आईसीयू और हाईडिपेंडसी यूनिट रहेगी। गंभीर स्थिति में प्रसव कराने की भी सुविधा होगी। गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें