श्रीगणेश इंटर कॉलेज में आयोजित नव प्रवर्तन प्रदर्शनी के विजेता को चेक प्रदान करते एमएलसी रजनीका
कासगंज। सड़क हादसों को रोकने के लिए तैयार एंटी स्लिप अलर्ट डिवाइस फॉर ड्राइवर और आधुनिक परिवहन की दिशा में तैयार इलेक्ट्रिक कार मॉडल ने जिला स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में बाजी मारी है। सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के छात्र विपिन कुमार सिंह और महताब राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र के इलेक्ट्रिक कार मॉडल को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला।
दोनों विजेताओं को संयुक्त रूप से आठ हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने किया।
प्रदर्शनी में द्वितीय स्थान श्री गणेश इंटर कॉलेज के शौर्य के स्मार्ट स्कूल मॉनिटरिंग सिस्टम और सूरज प्रसाद डागा के सचिन के स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम को मिला। दोनों को संयुक्त रूप से पांच हजार रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न दिया गया। आदर्श के स्मार्ट स्प्रे सिस्टम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और उन्हें तीन हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
-
इन्हें मिले सांत्वना पुरस्कार
पांच सांत्वना पुरस्कारों में बेमौसम तरबूज की फसल के लिए सतीश कुमार, एक्सीडेंटल प्रोन मॉडल एवं औषधीय नवाचार के लिए किशन लाल, ड्रैगन फ्रूट की फसल के लिए किशन लाल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय करसरी की छात्रा डोली के मॉडल को सम्मानित किया गया।
-
वर्जन
विजेता मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में मॉडल प्रस्तुत करेंगे। इनमें से एक मॉडल को पेटेंट के लिए भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भेजा जाएगा। -डॉ. जयंत गुप्ता, जिला विज्ञान क्लब संयोजक