कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह गांव मोहनपुरा स्थित राधा स्वामी के पास बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी मिली। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
राधा स्वामी सत्संग के पास मंगलवार की सुबह 9 बजे महिला अचेतावस्था में पड़ी मिली। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने महिला को देखकर सूचना एंबुलेंस हेल्पलाइन नंबर 108 पर दी। सूचना पर पर कर्मी एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से महिला को वहां उठवाकर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।