फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पंचायत में मारपीट, बचाने आए चाचा और भाइयों को भी पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव लधौली में जमीन और झोपड़ी हटाने के लिए बुलाई गई पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि पंचायत में पंचों की बात से नाराज पांच लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक पर लाठी-डंडों और सरिये से हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव करने आए उसके चाचा और दो चचेरे भाइयों को भी पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गांव लधौली निवासी सतेंद्र पाल पुत्र ऋषिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे जमीन के विवाद को लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई थी।
पंचायत में गांव के पंचों ने विवादित जगह से झोपड़ी हटाने की बात कही। आरोप है कि इससे नाराज होकर गांव के ही अमर सिंह, रामनरेश, रचित, महेश और कुलदीप गाली-गलौज करने लगे। पांचों ने लाठी-डंडे और सरिया लेकर हमले के लिए दौड़े।
विज्ञापन

इस दौरान उसके चाचा हरेंद्र पाल और चचेरे भाई गगन व अमन ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। हमले में तीनों को गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें