फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पानी भरने से ग्रामीण परेशान, संक्रामक रोग फैलने की आशंका

विज्ञापन
फोटो 23 -गांव कादरवाड़ी में आबादी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को लेकर विरोध जताते ग्रामीण।
विज्ञापन
सोरोंजी। ग्राम कादरवाड़ी में आबादी क्षेत्र में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। इससे मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन

ग्रामीण संतोष नंबरदार, मुकेश शर्मा का कहना है कि जलभराव की समस्या की कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। गंदा पानी जमा रहने से लोगों को आवागमन में भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल्द नाले की सफाई कराने और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। मांग करने वालों में गुड्डू, आविद, शहजाद, पप्पू, किताब सिंह, इरफान आदि ग्रामीण शामिल रहे।
वर्जन
गांव में जलनिकासी की समस्या संज्ञान में आई है। इसका शीघ्र समाधान कराया जाएगा। - अजीत शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी

फोटो 23 -गांव कादरवाड़ी में आबादी क्षेत्र में जल निकासी की समस्या को लेकर विरोध जताते ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें