फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कीचड़ में सिसकता जनजीवन, नाउम्मीदी के गर्त में सड़क

विज्ञापन
फोटो 11 - सुखवीर। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर वैश्य से लभेड़ होते हुए पटियाली-नरदोली मार्ग तक जाने वाली करीब पांच किलोमीटर लंबी सड़क वर्षों से बदहाली का शिकार है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और जगह-जगह जमा कीचड़ ने राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ा रही हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी सुनवाई न होने से अब ग्रामीणों का सब्र टूटने लगा है।
विज्ञापन

यह मार्ग सिकंदरपुर वैश्य-पटियाली हाईवे से शुरू होकर लभेड़ के रास्ते पटियाली-नरदोली मार्ग से जुड़ता है। पुलिस थाने और तहसील पहुंचने के साथ-साथ प्रतिदिन हजारों ग्रामीण, विद्यार्थी और राहगीर इसी रास्ते का उपयोग करते हैं।
इस मार्ग पर पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय कंपोजिट विद्यालय स्थित हैं जबकि मिनी स्टेडियम और ग्रामीण न्यायालय के लिए भी जमीन चिह्नित की गई है। अनिल सिंह, पूरन सिंह, सुमित चौहान, भारत सिंह माथुर, अनार सिंह, रामकिशोर बघेल, भृंगराज सिंह यादव, नरसिंह, संजीव कुमार और किशन यादव सहित कई ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की बात
सड़क मरम्मत के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। थाने और तहसील जाने के इस मुख्य रास्ते की बदहाली से रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। - सुखवीर
यह महत्वपूर्ण मार्ग होने के साथ कॉलेज और स्कूलों का रास्ता है। स्टेडियम और न्यायालय के लिए जमीन चिह्नित होने के बावजूद सड़क जर्जर है जिसका निर्माण जल्द होना चाहिए। - जसवीर
-
वर्जन
यह मार्ग अलग-अलग हिस्सों में बंटा है। सिकंदरपुर वैश्य में विभाग द्वारा बनाई गई सीसी सड़क को जल निगम ने क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसके पुनर्निर्माण के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं, लभेड़ से पटियाली-नरदोली मार्ग तक करीब 220 मीटर सड़क के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मार्च तक इस पर अमल होने की संभावना है और स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। - मोहम्मद परवेज, अभियंता, लोनिवि

फोटो 11 - सुखवीर। स्रोत : संवाद

फोटो 11 - सुखवीर। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें