यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार ऐसा मौका आया है जब कासगंज जिले के इंटरमीडिएट के एक साथ आठ विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-टेन सूची में स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले कभी भी इतने अधिक छात्र-छात्राएं एक साथ मेरिट सूची में स्थान नहीं पा सके। मेरिट में स्थान पाने वालों में छह छात्र व छात्राएं शामिल हैं।
प्रदेश की मेरिट में जिले से समय समय पर छात्र-छात्राएं स्थान पाते रहे हैं। इससे पहले वर्ष 2023 में सूरज प्रसाद डागा के छात्रा प्रशांत कुमार इंटर में 9वीं रैंक पाने में सफल हुए। वहीं में इसी स्कूल के छात्र गौरव ने वर्ष 2012 में तृतीय एवं 2014 में इंटर में प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त किया था।
वर्ष के 2024 के घोषित किए गए परीक्षा फल ने सारे रिकार्ड तोड़ दिया। जनपद के अब तक के इतिहास में एक साथ आठ छात्र-छात्राओं ने कभी भी स्थान नहीं पाया। प्रदेश की की टॉप टेन की जो मेरिट तैयार की गई है उसमें 408 छात्र-छात्राओं में यह सफलता जिले के हिस्से में आई है।
प्रदेश की टॉप-टेन की सूची स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं में से अभिनव ने सातवां, भूमिका व जतिन कुमार ने आठवां, जितेंद्र कुमार, शिवानी राजपूत, ने 9वे और ललित कुमार, हर्ष कुमार, शौर्य गुप्ता 10 वें स्थान पर रहे हैं।
मेरिट में इतने बच्चों के शामिल होने से स्कूलों के अलावा शिक्षा विभाग में भी हर्ष है। जिला विद्यालय निरीक्षक पीके मौर्य का कहना है कि एक साथ आठ छात्र-छात्राओं का प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने से जनपद का गौरव बढ़ा है।