फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खुदा ताल अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव खुदा ताल में रविवार को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद फर्रुखाबाद मुकेश राजपूत रहे, जिन्होंने अवंतीबाई के बलिदान को सर्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विज्ञापन

सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि अवंतीबाई लोधी का जीवन साहस, स्वाभिमान और राष्ट्र भक्ति की मिसाल है, जिसे नई पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।
अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष साहब सिंह राजपूत ने समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। वहीं विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि ग्राम प्रधान शीला देवी द्वारा प्रतिमा स्थापना का कार्य गांव के विकास और ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षित करने की दिशा में सराहनीय कदम है।
विधायक हरिओम वर्मा ने भी इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्य गांव के लिए प्रेरणादायक है और भविष्य में विकास कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के संरक्षक धनंजय लोधी ने किया। इस अवसर पर राज्य पुरस्कार विजेता शिक्षक राकेश राजपूत, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रवि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख कृष्ण उर्फ बल्लू भैया, रामसनेही लोधी, केशव देव राजपूत, एआरपी राकेश राजपूत, चेतराम सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें