फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंदा मैक्स पिकअप और छोटा हाथी में आमने-सामने की भिड़ंत, एक की मौत, 14 घायल

विज्ञापन
फोटो41कादरगंज गंगा पुल पर हुई ​भिड़ंत में क्षतिग्रस्त हुआ लोडरवाहन। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में रविवार की सुबह कादरगंज गंगा पुल पर मैक्स पिकअप और लोडर वाहन में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पुल पर जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को बदायूं के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सिढ़पुरा के गांव मगथरा निवासी ग्रामीण छोटा हाथी वाहन में सवार होकर बदायूं के गांव बरी गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान कादरगंज गंगा पुल पर सामने से आ रही मैक्स पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से बदायूं के कादरचौक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां डॉक्टरों ने 62 वर्षीय सुशीला को मृत घोषित कर दिया। प्रेमादेवी, ओमपाल, रामवरन, देवकुमारी, भूदेवी, रेनू को जिला अस्पताल बदायूं रेफर किया गया। हादसे में पिकअप चालक संजय पुत्र रमेश निवासी दौसा राजस्थान भी घायल हो गया।
विज्ञापन

पिकअप चालक बदायूं से गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि कादरगंज पुल पर दो लोडर वाहन में आमने-सामने से भिड़ंत हुई। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हादसे में ये हुए घायल
सिढ़पुरा के गांव मगथरा निवासी कंचन (55) पुत्र रघुवर, मुन्नी देवी (40) पत्नी चंद्रभान, ओमपाल (52) पुत्र रघुवर, रामबरन (22) पुत्र चंद्रभान, देव कुमारी (45) पत्नी चित्रपाल,भूदेवी (43) पत्नी संतपाल, सुशीला (62) पत्नी भोजराज, रेनू (25) पत्नी वीरपाल, विमल (40) पत्नी अतरपाल, लक्ष्मण (52)पुत्र सेतुपाल, दुर्जन (21) पुत्र कंचन, माया देवी (52) पत्नी कंचा सिंह, प्रेमदेवी (50) पत्नी किशोरी लाल, कंचन (55) पुत्र रघुवर छोटा हाथी वाहन में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें