फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में तेजी से फैल रहा टाइफाइड

Thu, 27 Nov 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो20जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के लिए लगी मरीजों  की भीड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। बाजार का खुला दूषित खानपान लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिले में टाइफाइड बीमारी तेजी से फैल रही है। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे टाइफाइड की चपेट में आ रहे हैं। पिछले नौ माह में ही 650 मरीज इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

समय के साथ लोगों के खानपान में तेजी से बदलाव आया है। खासकर युवा एवं बच्चे बाजार के भोजन को अधिक पसंद कर रहे हैं। बाजार में बिकने वाले चाट पकौड़े, कचौड़ी, समोसे, मोमोज, चाऊमीन, इडली, डोसा आमतौर पर खुले में होते है। इन खाद्य पदार्थों के सेवन से सबसे ज्यादा पेट से जुड़ी बीमारियां होती हैं। इसके साथ ही घर पर भोजन करते समय साफ-सफाई को नजर अंदाज करना भी इस बीमारी को आमंत्रण देने के समान है। टाइफाइड में शरीर का सबसे अधिक आंत प्रभावित होता है। टाइफाइड बुखार में पाचन तंत्र प्रभावित हो जाता है, लेकिन समय के साथ-साथ शरीर के कई अन्य अंग भी प्रभावित होने लगते हैं। टाइफाइड के रोगियों को पेट दर्द, दस्त, कब्ज और वजन कम होने जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सीएमएस, डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि टाइफाइड खतरनाक बीमारी है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों में युवा एवं बच्चों की संख्या अधिक रहती है। मरीज को सावधानी बरतने की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें