फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कोहरा में दो साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें हुई लेट

Sun, 28 Dec 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो29कासगंज में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। लंबी दूरी के ट्रेनों पर लगातार घने कोहरे का असर पड़ रहा है। रविवार को कोहरा के चलते साबरमती-थावे और बांद्रा-लखनऊ साप्ताहिक ट्रेन देरी से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से कड़ाके की ठंड में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


कोहरा में दृश्यता कम होने से लंबी दूरी की ट्रेनों की गति भी धीमी हो गई। गुजरात साबरमती से बिहार के थावे जंक्शन की ओर जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन पर कोहरे का असर देखा गया। यह ट्रेन सुबह 3:43 बजे कासगंज जंक्शन पर पहुंचती है, लेकिन यह ट्रेन 22 मिनट देरी से 4:05 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं मुंबई बांद्रा से लखनऊ जाने वाले सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 7:38 बजे की जगह 8:10 बजे जंक्शन पर पहुंची। यह ट्रेन 32 मिनट लेट हुई। ट्रेनों के लेट होने से स्टेशन पर यात्रियों की संख्या अधिक हो गई। ठंड में यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री रामबेटी और सुशीला ने बताया कि बांद्रा-लखनऊ ट्रेन में सवार होकर कानपुर जाना था। ट्रेन के आधा घंटा लेट होने से ठंड में उन्हें काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें