फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा में डूबी किशोरी...तो महिला पर बिजली का खंभा गिरने से मौत; ई-रिक्शा पलटने से दो घायल

Wed, 11 Oct 2023 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में किशोरी गंगा में डूब गई। वहीं महिला पर बिजली का खंभा गिरने से उसकी मौत हो गई। ई-रिक्शा पलटने से दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
kasganj news: श्रीदेवी और मंजू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में अलग-अलग हादसों में किशोरी सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। खबर मिलने पर घरों में मातम पसर गया।  

विज्ञापन


पहला हादसा सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला दुर्गू गांव में हुआ। गांव निवासी मंजू (10) पुत्री देव सिंह मंगलवार की सुबह भैंस चराने के लिए गांव के बाहर से निकली गंगा नदी किनारे गई थी। भैंस अचानक नदी में कूद गई। उसे बाहर निकालने के लिए बालिका नदी में उतरी। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में चली गई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: पतंजलि कंपनी के वनस्पति घी का नमूना जांच में मिला असुरक्षित, रक्षाबंधन से पहले लिया गया था नमूना
विज्ञापन


उसने मदद के लिए चीख पुकार की। लेकिन जब तक लोगों ने आवाज सुनी और पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। नदी में बालिका की तलाश शुरू की गई। कुछ देर बाद उसका शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर की टक्कर से पोल महिला पर गिरा, मौत

शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला ताली गांव निवासी श्रीदेवी (45) सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे अपने घर के बाहर बैठी हुई थीं। तभी गांव का ही कालीचरन ट्रैक्टर लेकर वहां से निकला। उसकी टक्कर से विद्युत पोल गिर पड़ा। पोल श्रीदेवी के ऊपर जा गिरा। इससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना पर परिजन और अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए। 

लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कर की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि विद्युत पोल महिला के ऊपर से गिरने से उसकी मौत हुई है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, चालक सहित दो घायल

शहर कोतवाली क्षेत्र के नदरई निवासी निवासी कुलदीप (12) पुत्र रामबाबू ई-रिक्शा लेकर नदरई से कासगंज आ रहा था। उसमें नदरई गेट निवासी मुन्नालाल (75) भी सवार थे। नदरई से कुछ दूरी पर पहुंचते ही ई-रिक्शा में एक बाइक अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। इस दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक कुलदीप एवं मुन्नालाल दोनों ही घायल हुए। 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल से चालक कुलदीप को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। लोगों के बीच नाबलिग के द्वारा ई-रिक्शा चलाए जाने को लेकर चर्चा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें