फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 29 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 54 सिढ़पुरा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: स्ंवाद
विज्ञापन
-सिढ़पुरा-पटियाली मार्ग पर हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

-हेलमेट पहनने के बावजूद सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान
सिढ़पुरा। पटियाली मार्ग पर तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में हेलमेट पहने एक बाइक सवार की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
हादसे में मैनपुरी जनपद के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव कीट निवासी 45 वर्षीय प्रमोद पुत्र हीरालाल की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि प्रमोद ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लगने से जान नहीं बच सकी। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार अजीत पुत्र पन्नालाल व अर्चित निवासी नगला रंजीत, थाना जैथरा एटा तथा शनि पुत्र सुरेश चंद्र मिश्रा निवासी समोठी, थाना सिढ़़पुरा भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डायल-112 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

फोटो 54 सिढ़पुरा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। स्रोत: स्ंवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें