फोटो 60 कासगंज में हादसे के बाद युवक से बात करती महिला पायलट। स्रोत: वीडियो क्रेप
कासगंज। हादसे के बाद पायलट का मोबाइल विमान में छूट गया था। दमकल विभाग की टीम ने तलाशी ली तो विमान के अंदर से फर्स्ट एड बॉक्स और पायलट के सर्टिफिकेट मिले। हालांकि, टीम को मोबाइल नहीं मिल सका था। बाद में एविएशन कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तो प्रशासन ने फर्स्ट एड बॉक्स और पायलट के सर्टिफिकेट उनके हवाले कर दिए। संवाद
हाथ जोड़कर बोली- प्लीज मेरा वीडियो मत बनाओ
कासगंज। हादसे के बाद महिला पायलट विमान से बाहर निकलकर आई तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर पायलट ने हाथ जोड़ते हुए गुहार लगाई कि प्लीज मेरा वीडियो मत बनाओ...। पायलट बेहद घबराई हुई लग रही थी। उसे असहज होता देख ग्रामीणों ने वीडियो बनाना बंद कर दिया और उसकी मदद के लिए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। संवाद
प्लेन देखने के लिए रात तक पहुंचती रही भीड़
कासगंज। विमान हादसे की सूचना सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंची तो शहर से लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंचनी शुरू हो गई। रात तक लोगों की भीड़ प्लेन देखने के लिए पहुंचती रही। इस दौरान पुलिस को भीड़ नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ताकि हादसे की जांच में किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद