मोहनपुरा। कोतवाली क्षेत्र के बेरी हरनामपुर गांव में पिछले करीब 20 दिनों से ट्रांसफाॅर्मर फुंका हुआ है। इसके कारण ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस के बीच अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।
बिजली न मिलने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है और घरों में रखे बिजली के उपकरण सिर्फ दिखावे की वस्तु बनकर रह गए हैं। गर्मी की वजह से बच्चे बेहाल हैं और लोग बीमार पड़ रहे हैं, वहीं विद्यार्थियों की पढ़ाई भी पूरी तरह ठप है।
इस गंभीर समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को फुंके हुए ट्रांसफाॅर्मर के पास इकट्ठा होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है। गांव के 100 से ज्यादा घरों में अंधेरा पसरा हुआ है।
प्रदर्शन के दौरान जुगल किशोर, सत्यपाल सिंह, ब्रजभान सिंह, नारायण, संजय, प्रताप सिंह, पंकज, भानु प्रताप, महेश कुमार, आदि ने विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाने की मांग की है।
-
नहीं हो रही सुनवाई
घरों में बिजली नहीं आने से बच्चों की बुरी हालत हो रही है। गर्मी से शरीर पर दाने निकल आये हैं। लगातार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।- मीरा देवी, गांव बेरी
-
20 दिनों से गर्मी झेल रहे हैं। बूंद-बूंद पानी को लोग तरस गए हैं। दूर दराज जाकर हैंडपंप से पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। समस्या का तत्काल समाधान होना चाहिए। - आशा, गांव बेरी
-
वर्जन :
जिले में ट्रांसफाॅर्मर सही करने की एक ही वर्कशॉप है। पूरे जनपद के ट्रांसफाॅर्मर यहीं ठीक किए जाते हैं। लगातार टीएफ डैमेज हो रहे हैं। बेरी गांव की समस्या का भी जल्दी समाधान कराया जाएगा। - राहुल बर्नबाल, अधिशासी अभियंता
फोटो 40 - मोहनपुरा क्षेत्र के गांव बेरी हरनामपुर में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामी
फोटो 40 - मोहनपुरा क्षेत्र के गांव बेरी हरनामपुर में विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामी