फोटो 42 ग्राम म्यूनि स्थित प्राथमिक विद्यालय में सफाई करती बालिकाएं। संवाद
कासगंज। पटियाली विकास खंड के ग्राम म्यूनि स्थित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने पहुंचे बच्चों ने शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए खुद ही अपने स्कूल के परिसर और कक्षाओं की साफ-सफाई की कमान संभाल ली।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गुलाबी ड्रेस पहने नौ-दस साल की छात्राएं विद्यालय के मैदान और कमरों में झाड़ू लगाती नजर आ रही हैं।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य महरुद्दीन शेख ने बताया कि स्कूल में सफाई कर्मचारी 15 से 20 दिन के भीतर आता है इसलिए सभी लोग मिलकर विद्यालय की सफाई करते हैं। उन्होंने बच्चों की सराहना की है।
-
वर्जन
पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। - सुरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा