फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रधान प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी के बीच विवाद पर ब्लॉक पर धरना

विज्ञापन
फोटो30अमांपुर में धरना देते ग्राम पंचायत सफाई कर्मी । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत रानामऊ के प्रधान प्रतिनिधि पर सफाई कर्मचारी के साथ मोबाइल पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगने के बाद सफाई कर्मियों में गहरा आक्रोश फैल गया। इसके विरोध में मंगलवार को पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले ब्लॉक परिसर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता संघ के महामंत्री सुखबीर सिंह ने की और संचालन श्याम बाबू ने किया। जनपद के विभिन्न विकास खंडों से पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने प्रधानपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रानामऊ के प्रधान प्रतिनिधि फूल सिंह और सफाई कर्मचारी शिशुपाल के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से कर्मचारियों में नाराजगी थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान बढ़ते दबाव को देखते हुए एडीओ पंचायत मंजुल कुमार ने प्रधान प्रतिनिधि फूल सिंह को ब्लॉक परिसर में बुलाया। दोनों पक्षों के बीच करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रधान प्रतिनिधि और सफाई कर्मचारी शिशुपाल के बीच आपसी सहमति से सुलह-समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गिरीश चंद्र, जयसिंह, श्याम सिंह, नदीम अख्तर, ओमवीर सिंह और रंजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें