फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: समयबद्ध एसआईआर के कार्य को किया जाए पूरा

Fri, 28 Nov 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15कासगंज में बूथ पर एसआईआर सर्वे का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने एसआईआर अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को प्रोत्साहित किया। कहा कि सभी बीएलओ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी तरह से कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति जानने के लिए पोलिंग बूथ संख्या 305 एवं 306 पर पहुंचे। उन्होंने बूथ पर उपस्थित बीएलओ से कार्य के संबंध में वार्ता की। बीएलओ ने घर घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण के बारे में बताया। कहा कि लगातार मतदाताओं से संपर्क करके गणना प्रपत्र दिए जा रहे हैं और उनसे भरवाकर वापस जमा किए जा रहे हैं। संतोषजनक कार्य देखकर जिलाधिकारी ने बीएलओ को प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि त्रुटिरहित शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जानी है। किसी भी तरह की लापरवाही एसआईआर के कार्य में न रहे। जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वह बीएलओ से संपर्क करके गणना प्रपत्र प्राप्त करें और गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंपे। इस दौरान उप जिलाधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें