फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो25ढोलना पुलिस की हिरासत में लूट की घटना के आरोपी । स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच दिन पूर्व मेडिकल कारोबारी से लूट करने वाले तीन और लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कासगंज-गंगीरी रोड से गांव भामों गेट के पास से पकड़ा। आरोपियों के पास से लूट के 64,000 रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन


बीती 24 जनवरी की रात गांव नगला मनी में मेडिकल कारोबारी नंदकिशोर को बदमाशों ने लूट का शिकार बनाया था। लुटेरे उनके पास से 1.73 लाख रुपये लूट ले गए थे। घटना की प्राथमिकी थाना ढोलना में दर्ज की गई थी। वारदात के बाद पुलिस की टीमें लुटेरों का सुराग लगाने में जुटी थीं। ढोलना थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस सेल की मदद से मंगलवार रात एक लुटेरे योगेंद्र निवासी किनावा को भगवंतपुर पुल पर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। योगेंद्र पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो लूट की वारदात का खुलासा हुआ, साथ ही अन्य लुटेरों के बारे में जानकारी मिली थी। इसी मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कासगंज-गंगीरी रोड से गांव भामों गेट के पास बने यात्री टीनशेड से तीन अन्य लुटेरों नीरज निवासी भरसौली जंगल, हिमांशू तिवारी निवासी नगला भवानी और सनी निवासी गढ़ी पचगाई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस को लूटे गए 64 हजार रुपये बरामद हुए।

वर्जन
मेडिकल कारोबारी से पांच दिन पहले लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटे गए 64 हजार रुपये बरामद हुए। एक लुटेरे को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। -अंकिता शर्मा, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें