फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीन गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ग्राम झोउझोर निवासी कौशल (20) पुत्र राम रईस, विक्की (18) पुत्र राजपाल और अभी (18) पुत्र पिंकू मंगलवार को एक ही बाइक पर सवार होकर पटियाली बाजार आ रहे थे। गांव से थोड़ी दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान होकर तड़पने लगे।
राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने बताया कि परिजन की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें