फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत... 17 घायल, सोरोंजी गंगा घाट जा रहे थे जल लेने

Mon, 29 Jul 2024 10:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

अलग-अलग हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल हो गए। से सबी लोग सोरोंजी गंगा घाट जल लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन
कांवड़िये पिंटू और संजीव का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कासगंज के सोरोंजी में कांवड़ में जल लेने आए तीन कांवड़ियों की अलग-अलग जगह मौत हो गई। इनमें से दो कांवड़ियों की सड़क हादसों में मौत हुई है। वहीं एक अन्य कांवड़िये की ह्रदय गति रुकने के कारण जान चली गई। सड़क हादसों में मृत कांवड़ियों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जबकि तीसरे मृत कांवड़िया का शव उसके परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए। इसके अलावा अन्य हादसों में 17 कांवड़िये भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


मैनपुरी के थाना कुरावली अंतर्गत गांव सुरजई निवासी पिंटू (21) पुत्र झम्मन लाल शनिवार की शाम करीब आठ बजे अपने साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने के लिए कासगंज सोरोंजी आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में नदरई के निकट इसकी बाइक में एक पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। 

इसके चलते वह गंभीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता झम्मन लाल ने बताया कि पिंटू अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बड़े चारों भाई-बहन विवाहित हैं। पिंटू अपने पिता के साथ लहसुन का व्यापार करता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
 

एटा के थाना मिरहची गांव जिन्हेरा निवासी संजीव कुमार (35) पुत्र सोरन सिंह शनिवार की शाम को अपने भाई मानपाल एवं मामा सुरेशचंद सहित अन्य गांव वालों के साथ सोरोंजी कांवड़ लेने के लिए आया था। सोरोंजी में होडलपुर के पास पुलिस को यह रास्ते में गंभीर घायलावस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस का कहना है कि संजीव कुमार डाक कांवड़ के वाहन से गिर पड़ा था। संजीव को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
 

वहीं तीसरी घटना में रिंकू धाकरे (35) पुत्र लाल सिंह निवासी बुजुर्ग शिवसिंह थाना बरहन आगरा अपने साथियों के साथ कांवड़ लेने आया था। कांवड़ लेकर वापस आते समय गांव भिटौना के पास स्थित उसने अपने साथियों के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद अचानक इसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके साथी चंद्रप्रकाश ने इसे अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने साथ ले गए।
 
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार, युवक की मौत ह्रदय गति रुकने से हुई है। तीन कांवड़ियों की मौत के साथ जिले में अलग-अलग हादसों में 17 कांवड़िया भी घायल हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि सड़क हादसे में दो व ह्रदय गति रुकने के कारण एक युवक की मौत हुई है। अलग-अलग हादसों में कुल 17 कांवड़िये घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें