फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मानपुर नगरिया में आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख

Mon, 01 Jun 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। गांव मानपुर नगरिया में रविवार देर रात आग में तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं, जिससे उनमें रखा अनाज, भूसा, नकदी और गृहस्थी का सामान पूरी तरह नष्ट हो गया।
विज्ञापन

आग दयाराम, नेम सिंह एवं प्रेम देवी की झोपडियों में लगी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीनों झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। पीड़ित दयाराम के अनुसार, उनके 10 बोरी गेहूं, 5 बोरी सरसों, लगभग 25 हजार रुपये की नकदी सहित गृहस्थी का सामान जल गया। नेम सिंह का करीब 20 बोरी गेहूं, 10 बोरी सरसों, 10 ट्रॉली भूसा और घरेलू सामान आग में खाक हो गया। प्रेम देवी का करीब 38 हजार रुपये की नकदी , 20 बीघा का भूसा, 10 क्विंटल से अधिक अनाज तथा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें