फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार तीन घायल

Tue, 07 Jul 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 31
विज्ञापन

सिढ़पुरा। एटा मार्ग पर गांव हमीरपुर मोड़ के पास मंगलवार को नीलगाय बाइक से टकरा गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गांव बहानपुर निवासी आयुष (19) पुत्र मनोज कुमार मंगलवार को मां अंजली और बहन वैष्णवी (9) के साथ बाइक से तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। एटा मार्ग पर गांव हमीरपुर मोड़ के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आने से उनकी बाइक उससे टकरा गई। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिढ़पुरा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें