फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पेड़ से छत पर... फिर आंगन का जाल तोड़कर घर में घुसे चोर, ले उड़े नकदी और लाखों के जेवरात

Thu, 29 Aug 2024 12:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में चोर पेड़ से छत पर चढ़े। फिर आंगन का जाल तोड़कर घर में घुस गए। कमरों और आलमारी के ताले तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात ले उड़े। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Kasganj News: घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बुधवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। पेड़ से छत पर चढ़े और आंगन का जाल तोड़कर रस्सी से घर में घुसे। कमरों और आलमारी के ताले तोड़कर नकदी और लाखों के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। चोरों की तलाश की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड रेलवे फाटक के समीप स्थित नई कालोनी की है। मूल रूप से नवाबगंज नगरिया के रहने वाले मास्टर अवनीश मिश्रा यहां मकान बनाकर रहते हैं। तीन-चार दिन से किसी काम से घरवाले गांव चले जाते थे। शाम को को कोई देखरेख के लिए आ जता था। 

बुधवार को भी सभी लोग गांव चले गए थे। किसी कारणवश रात में कोई नहीं आ पाया। मकान के पीछे आम की बाग है। रात में चोर आम के पेड़ पर चढ़कर छत पर चढ़ गए। आंगन के जाल को तोड़कर रस्सी के सहारे घर में घुसे। घर में घुसकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। 
 

गुरुवार सुबह पड़ोसी ने फोन करके अवनीश मिश्रा को जानकारी दी। सूचना पर वह घर पहुंचे। देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने बताया कि कमरों के ताले तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर जेवर और नकदी उड़ा ले गए। अलमारी में एक लाख 65 हजार की नकदी थी।
 
विज्ञापन

बताया कि इसके अलावा दो सोने की जंजीर, एक हार और झाला, सोने की चार अंगूठी, सोने की एक टीका, सोने की एक जोड़ी टॉप्स, चांदी के बिछुआ, चांदी के पायल, चांदी के 10 सिक्का थे। अवनीश ने थाने में तहरीर दी है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार तथा हल्का इंचार्ज आशीष कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की निरीक्षण करके जानकारी ली। चोरों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें