अलार्म की आवाज सुनकर परिजन घर की ओर दौड़ पड़े। वे बाहर से ताला खोलकर घर में घुसे और चोर को मौके पर दबोच लिया। तब तक चोर ने तीन ताले काट लिए थे। जब इस बात की जानकारी मोहल्ले के लोगों को हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी वहां आ गए। सूचना पर कोतवाली से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कारोबारी के परिजन ने चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
घर में लगे थे सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरे
कारोबारी के बेटे मोहित अग्रवाल ने बताया कि घर पर सेंसर वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। घर में कोई भी अनजान शख्स आता-जाता है तो कैमरे उसे इंडीकेट करते हैं। दोपहर में मेरे घर पर ताला लगा हुआ था, लेकिन कैमरे की ओर से बार-बार मेरे मोबाइल पर अलर्ट भेजा जा रहा था। मोबाइल पर अलर्ट आने पर उन्होंने कैमरे की फुटेज देखी तो एक युवक बुर्का पहनकर घूमता दिखा, जो घर के ताले काट रहा था। इस पर परिवार के 8 से 10 लोग घर की ओर दौड़ पड़े और चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक मोहल्ले का ही रहने वाला है। मुख्य ताला न काट पाने की वजह से चोरी की वारदात को अंजाम न दे सका।
ये भी पढ़ें-
UP: नौकरी छोड़ी, फिर भी पीछे पड़े थे युवती के घरवाले...दंत चिकित्सक ने इसलिए दी जान; नया अपडेट