फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिल्ली से चोरी स्कूटी और मोबाइल के साथ चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जीआरपी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दिल्ली से चोरी की गई एक स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट और आईफोन समेत दो महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी कोमल कुंतल के अनुसार, मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की ग्रे रंग की स्कूटी पर आ रहे एक संदिग्ध को रोका। वाहन के दस्तावेज मांगने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई।
इसके बाद जब पुलिस ने स्कूटी के चेसिस नंबर को ई-चालान एप और जिपनेट पोर्टल पर खंगाला, तो वाहन का असली नंबर दिल्ली का निकला। जांच में सामने आया कि यह स्कूटी 9 सितंबर 2025 को दिल्ली के मूलचंद अस्पताल से चोरी हुई थी, जिसकी प्राथमिकी लाजपत नगर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

वाहन स्वामी भीष्म दाहिमा निवासी ग्रेटर कैलाश, दिल्ली से संपर्क कर चोरी की पुष्टि की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रजत कुमार (21), निवासी खेडिया बहादुर गढ़ी अतरौली, अलीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक आईफोन और एक अन्य महंगा एंड्रॉइड फोन भी बरामद हुआ है। जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दिल्ली पुलिस व वाहन स्वामी को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें