फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो दुकानों में चोरी, लाखों का सामान गायब

Tue, 10 Feb 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो40सहावर में सोरों रोड पर कबाड़े की दुकान में हुई चोरी । संवाद
विज्ञापन
सहावर। कस्बे साेरों रोड और हुसैनी झंडा पीर इलाकों में दो दुकानों से सोमवार रात चोरी की वारदातें हुई। चोर नकदी सहित लाखों की चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

सोरों रोड स्थित कुरैशी मोहल्ले के निकट चोरों ने कावड़े की दुकान का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकानदार शकील कुरैशी ने बताया कि रात लगभग 8:00 बजे उन्होंने अपनी दुकान बंद कर दी। मंगलवार सुबह एक मोहल्ले के युवक ने दुकान का शटर कटा होने की सूचना दी। दुकान पर जाकर देखा तो 13 किलो बाल, तांबे-पीतल का सामान, मोबाइल की प्लॉट सहित अन्य सामान गायब मिला। लगभग 1 लाख रुपये से अधिक नुकसान हुआ है।
मोहल्ला हुसैनी झंडा पीर में परचूनी दुकान पर ताला तोड़कर चांदी की पायल और 20 हजार नकद चोरी हो गए। दुकानदार मुनीर अहमद ने बताया कि वह दूसरी जगह रहते हैं और दुकान पर ताला लगा कर घर चले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदातों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें