फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 10 Feb 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के बा​र्षिकोत्सव में पुरस्कत बच्चे। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टिंबरपुर सोरों का वार्षिक समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य श्री राजेश यादव ने माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अतिरिक्त, वाद-विवाद प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा किट वितरित की गई और उन्हें परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। साथ ही, कक्षा-12 के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर देव सिंह, शैलेश कुमार, विवेक शंकर, ईशान रावत, शशीभूषण, अशर्फीलाल, विनीता, विशेष कुमार, प्रेमवती, बलवीर, राम प्रकाश, जयबाबू और पारस सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें