फोटो33मृतक युवक शुभम का फाइल फोटो
सहावर। गंजडुंडवारा रोड पर मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के निकट देर 25 जनवरी की शाम को हुई दो बाइकों की आमने -सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं दूसरे घायल युवक की मंगलवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। कस्बा के मोहल्ला मोरी निवासी शुभम (30) पुत्र बॉबी गुप्ता कपड़े के कारोबारी थे। 25 जनवरी की देर शाम वह बाइक पर सवार होकर गंजडुंडवारा जा रहे थे। इसी दौरान मुलायम सिंह इंटर कॉलेज के निकट सामने से आ रहे गांव अंधा नगला निवासी नीरज व सुधीर की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शुभम और सुधीर घायल हो गए थे।
शुभम का उपचार आगरा में एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। उसकी हालात बिगड़ने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली ले जाते समय मंगलवार की रात उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव को घर ले आए। युवक का शव घर पहुंचने के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बाइकों की भिडंत में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है। मृतक के परिजन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है।