फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चोरी की तीन बाइकों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 05 Feb 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26सिढ़पुरा पुलिस की हिरासत में चोरी बाइकों के साथ आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
सिढ़पुरा। पुलिस ने मंगलवार की रात मोहनपुर रोड पर ताजपुर के पास चेकिंग के दौरान दो लोगों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास चोरी की दो बाइकें भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस मीडिया सेल के प्रेस नोट के मुताबिक सिढ़पुरा पुलिस मंगलवार की रात मोहनपुर रोड पर चेकिंग कर रही थी। ताजपुर के पास चोरी के बाइक के साथ लोगों की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर दोनों लोग मौके से भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाइक के कागजात मांगने से दोनों सकपका गए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम कुलदीप ,सत्यवीर निवासी नगला धीमर सिढपुरा बताया। उनकी निशानदेही पर सिंकदराराऊ से चोरी हुईं दो बाइकें भी बरामद की गईं हैं। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि चोरी की 3 बाइकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बाइक चोरी की प्राथमिकी सिकंदराराऊ कोतवाली में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें