फोटो 46 सहावर के चांडी में आपरेशन जाग्रति के तहत सीओ सहावर शाहिदा नसरीन लोगों को जागरूक करतीं।
सहावर। गांव चांडी स्थित एक निजी स्कूल में ऑपरेशन जागृति फेज-5 के तहत टीवी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन ने छात्राओं एवं ग्रामीणों को विभिन्न सामाजिक और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं के प्रेम संबंधों में होने वाले पलायन, साइबर प्रताड़ना, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, महिला एवं बाल सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस अथवा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं से संपर्क करना चाहिए, जिससे समय रहते सहायता प्राप्त की जा सके।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।
थाना प्रभारी चमन कुमार गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या का सामना करने पर बिना किसी भय के पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।