फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एसआईआर में अब तक 20 हजार मतदाताओं की सुनवाई पूरी

Thu, 05 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07सदर तहसील में एसआईआर सर्वे के नोटिस का जबाव देने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने का कार्य हो रहा है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अब तक 20 हजार से अधिक बिना मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है। इन मतदाताओं ने निर्धारित प्रारूप में अपने प्रपत्र जमा कर दिए हैं, जिसके बाद निर्वाचन विभाग उनके रिकॉर्ड को अपडेट कर रहा है।
विज्ञापन

तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने के बाद शेष बचे 885678 वोटरों में से 98,647 मतदाताओं के नाम बिना मैपिंग के पाए गए हैं। इन सभी को एक सप्ताह का नोटिस जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया जा रहा है।
एसआईआर प्रक्रिया के दौरान महिला मतदाताओं में खास सक्रियता देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यालयों और कैंपों में प्रपत्र जमा कर रही हैं। प्रशासन की ओर से बीएलओ की टीमें घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित करने और प्रक्रिया की जानकारी देने में जुटी हैं।
विज्ञापन

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं से अपील की है कि वे नोटिस मिलने पर उसे गंभीरता से लें और तय समय सीमा के भीतर अपने प्रपत्र जमा करें। नोटिस का जवाब न देने पर सूची से नाम कट सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें