फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: . पत्नी की शिकायत पर रूकी दूसरी शादी, दुल्हन समेत भागे बराती

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक विवाह समारोह में बुधवार को उस समय खलबली मच गई, जब राज्य महिला आयोग की सदस्य और पुलिस टीम पहली पत्नी की शिकायत पर मौके पर पहुंच गईं। विवाह मंडप में अचानक हुई कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन समेत बराती मौके से भाग गए।
विज्ञापन

यह मामला सोरोंजी थाना क्षेत्र के नगला उल्फत निवासी राजीव सिंह भारती से जुड़ा है। राजीव ने वर्ष 2022 में परिवार की सहमति से नेहा जस्मीत कौर से दिल्ली में विवाह किया था। वह वहां एक कपड़ों की दुकान में काम करता था। दोनों करीब चार वर्षों तक साथ रहे। बाद में नेहा को पति के मोबाइल में किसी अन्य महिला से बातचीत का पता चला, जिससे विवाद बढ़ गया।
इसके बाद राजीव अपने गांव लौट आया। आरोप है कि उसके परिजन ने तलाक की अफवाह फैला दी। इसी बीच उसकी दूसरी शादी बुलंदशहर की स्वाति सायमन क्रिश्चियन से तय कर दी गई। यह शादी बुधवार को नदरई के कृष्णा पैलेस में होनी थी।
विज्ञापन

शादी की सूचना मिलते ही पहली पत्नी नेहा ने सोरोंजी थाने में शिकायत की। कार्रवाई न होने पर उसने राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ से संपर्क किया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए आयोग की सदस्य पुलिस टीम के साथ सीधे विवाह स्थल पर पहुंची। इसके बाद राजीव को सदर कोतवाली लाया गया। सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें