फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नादरमई से नगला मोती तक पक्की बनेगी सड़क

Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विधान सभा के गांव नादरमई से नगला मोती तक कच्चे मार्ग को बनवाने के लिए शासन से मंजूरी मिल गई है। अमांपुर विधायक की पहल पर लोग निर्माण विभाग 1.29 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करायेगी। सड़क का निर्माण पूरा होने से लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नादरमई से नगला मोती की ओर जाने के लिए मार्ग काफी समय से कच्चा है। काली नदी से नादरमई होते हुए नगला पोपी, बरसौडा के गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। कच्चा मार्ग होने से लोगों को अपने चार पहिया वाहनों को नादरमई में खड़ा करके पैदल ही गांव में जाना पड़ता है। ग्रामीण रमेश बौहरे, नरोत्तम सिंह कालीचरन ने बताया कि इस क्षेत्र में कच्ची सड़क होने से शादी समरोह में आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों ने अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने 1.29 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा। सड़क निर्माण के लिए शासन से स्वीकृत मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें