फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाढ़ में कटे सुन्नगढ़ी मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Sat, 06 Dec 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26सुन्नगढ़ी -शहबाजपुर मार्ग पर बाढ़ के दौरान कटी सड़क से पानी को निकालते लोग। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। चार माह पूर्व बाढ़ में कटे सुन्नगढ़ी-शहवाजपुर मार्ग की मरम्मत का कार्य जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर शुरू किया गया है। यह मार्ग नगला ढ़ाव पर कटा गया था। जिसके कारण पचास से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रहीं थीं।
विज्ञापन

लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के समक्ष यह मुद्दा उठाया। उन्होंने तत्काल ही सहावर के एसडीएम व बीडीओ को मार्ग की मरम्मत के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाए। जिसके बाद एसडीएम व बीडीओ मौके पर पहुंचे। शनिवार की सुबह मार्ग की मरम्मत के लिए कार्य शुरू कर दिया गया। मार्ग के दोनों ओर भरे बाढ़ के पानी की निकासी डीजल पंपसेट लगाकर की गई। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने बताया कि शीघ्र ही मार्ग की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रहीं थीं, लेकिन कटे हुए मार्ग में बाढ़ का पानी भरा हुआ था। जिसके कारण मरम्मत नहीं हो पा रही थी। अब पानी की निकासी पंपसेट से की जा रही है। इसके बाद सड़क की मरम्मत हो जाएगी और लोगों को आवागमन दिक्कतें नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें