फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लखनऊ से लौटते समय एमएलसी रजनीकांत की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई

Sat, 06 Dec 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो37लखनऊ से लौटते समय एमएलसी राजनीकांत माहेश्वरी की क्षतिग्रस्त हुई कार। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश के एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी की कार लखनऊ से कासगंज लौटते समय शाम करीब साढ़े पांच बजे बेवर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वह जीटी रोड से कासगंज की ओर आ रहे थे। नवीगंज थाना क्षेत्र में अचानक सड़क पर गोवंश आने से कार अनियंत्रित हो गई। दुर्घटनाग्रस्त में एमएलसी सहित कार में सभी सवार एयरबैग खुलने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बताया गया कि एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी शनिवार को भतीजे ध्रुव माहेश्वरी, गनर व कार चालक के साथ लखनऊ में थे। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। वह अपने राजनैतिक कार्यक्रम निपटाकर वापस कासगंज लौट रहे थे। हादसा बेवर के नजदीक नवीगंज थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना की सूचना जैसे ही लोगों व शहर के समर्थकों को मिली वैसे ही लोग उनके परिजन से कुशल क्षेम जानने के लिए कॉल करने लगे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि कार अचानक पशु आ जाने से अनियंत्रित हुई, लेकिन दुर्घटना में किसी के चोट नहीं लगी। ईश्वर की कृपा से सब सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें