फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मौसम में बदलाव से बढ़ी मरीजों की संख्या

Wed, 28 Jan 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 14 कासगंज जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में अचानक बदलाव ने लोगों की सेहत पर असर डाल दिया है। ठंडी हवा के प्रभाव से बीमारियों में वृद्धि देखने को मिली । जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में कुल 1645 मरीज पहुंचे, जिनमें 300 मरीज बुखार और 208 मरीज सांस संबंधी परेशानियों की शिकायत लेकर आए।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर लंबी लाइनों के कारण मरीजों को पर्चा बनवाने में ही काफी समय लग गया। चिकित्सक कक्षों के बाहर भी मरीजों की कतार लगी रही। सबसे अधिक भीड़ संक्रामक रोग विभाग और बाल रोग विभाग में देखी गई। अभिभावक अपने बच्चों को लेकर आए, जिन्हें सर्दी, खांसी और सांस में दिक्कत जैसी समस्या थी। वहीं, बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बुजुर्गों में सांस की तकलीफ सबसे अधिक पाई गई।
डॉक्टरों ने सलाह दी है कि मौसम में ऐसे अचानक बदलाव सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। ठंडी हवा और बारिश से बचें, गर्म कपड़े पहनें और जरूरत पड़ने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। स
विज्ञापन

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और गर्म पेय पदार्थ लेना जरूरी है। इसके साथ ही, मास्क पहनना और हाथों की स्वच्छता बनाए रखना भी संक्रमण से बचाव में मददगार साबित हो सकता है।
विज्ञापन





मौसम में बदलाव से मरीजोंं की संख्या में इजाफा हुआ है। अन्य दिनों से मरीजों की संख्या अधिक रही। -डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें