फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनता दरबार में सांसद ने सुनीं समस्याएं

Tue, 13 Jan 2026 10:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो19सोरोंजी में सांसद के समक्ष समस्याएं रखने पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। समाजवादी पार्टी से एटा-कासगंज सीट के सांसद देवेश शाक्य ने तीर्थ नगरी के गेस्ट हाउस में जनता दरबार का आयोजन किया। लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन




सपा सांसद ने कहा कि वह लगातार क्षेत्रीय समस्याओं को संसद में उठा रहे हैं और उनका निस्तारण हो रहा है। नेशनल हाईवे 530 बी के निर्माण के संबंध में उन्होंने कहा कि हाईवे का निर्माण तेजी पर है। अंडरपास जैसी ग्रामीणों की दिक्कतों का समाधान कराया जाएगा। पिछले दिनों में कुछ अंडरग्राउंड स्वीकृत भी हाे चुके हैं। जनता दरबार के पश्चात उन्होंने सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ संगठन पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें