फोटो39जिला अस्पताल में वाहन चालकों की आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ.संजीव स
कासगंज। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को जिला अस्पताल में वाहन चालकों के लिए नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 32 वाहन चालकों का नेत्र व सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन वाहन चालकों में मायोपिक (निकट दृष्टि दोष) संबंधी समस्या पाई गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने बताया कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ सीएमएस डॉ.संजीव सक्सेना और डॉ.ग्यास खान ने चालकों की आंखों का परीक्षण किया। तीन वाहन चालक में नेत्र रोग संबंधी समस्या पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें आंखों की विधिवत जांच कराकर चश्मा प्रयोग करने की सलाह दी गई। एआरटीओ ने वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचा कर जान बचाने वाले व्यक्ति की राहवीर योजना का लाभ मिलेगा। इससे योजना में उसे 25 हजार रुपये सरकार की ओर से देने का प्रावधान है। घायल व्यक्ति को कैशलेस स्कीम से उपचार के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग, रिफ्लेक्टर न होने आदि मामलों में 132 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान डॉ. सुभी पांडेय डॉ. कौशलेंद्र ,टीएसआई लक्ष्मण सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।